फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Participants showed their skills in competitions organized at GDC

Hardoi News: जीडीसी में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाए हुनर

Fri, 08 Aug 2025 10:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 08 Aug 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Participants showed their skills in competitions organized at GDC
हरदोई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता के साथ ही शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रभात फेरी निकाल कर अमर शहीदों को याद किया गया।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. निखिलेश शरण ने किया। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित किया और प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए कहा। निर्णायकों में डॉ. दिलप्रीत कौर, डॉ. अभिषेक सेंगर, डॉ. गुरविंदर कौर ने प्रतिभागियों की तरफ से तैयार की गई रंगोली का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

प्रथम पुरस्कार झलकारी बाई, द्वितीय भगत सिंह और तृतीय स्थान ग्रीन आर्मी टीम को मिला। सांत्वना पुरस्कार बेगम हजरत महल टीम को मिला। शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रभातफेरी का आयोजन भी हुआ। प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। हाथों में आजादी के नायकों की तस्वीरें और देश को समर्पित नारों को लिखकर शहीदाें को याद किया। इस मौके पर डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. मंजू यादव, डॉ. अर्पिता मौर्या समेत एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed