फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Parshuram Jayanti holiday display

परशुराम जयंती पर छुट्टी के लिए प्रदर्शन

Sun, 19 Apr 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 19 Apr 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Parshuram Jayanti holiday display

भगवान परशुराम की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित

विज्ञापन
कराए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के पदाधिकारियों ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई की मांग की।

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन से पूर्व प्रदेश महासचिव आदर्श दीपक मिश्र ने कहा कि देश में ब्राह्मणों की सबसे ज्यादा जनसंख्या होने के बाद भी ब्राह्मण समाज के ईष्ट देव भगवान परशुराम जयंती पर आज तक राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं हुआ है, जबकि संपूर्ण भारत वर्ष में जैसे अन्य समाज के महापुरुषों की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित है।

उसी तरह से परशुराम जयंती पर भी राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के सम्मान को देखते हुए सर्वप्रथम अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में राजकीय अवकाश घोषित किया था।

ब्राह्मण युवजन सभा की मांग पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, अन्य राज्य में राजकीय अवकाश घोषित कराया है। पर, अभी तक केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में ब्राह्मणों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल को जंतर मंतर नई दिल्ली में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडे के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह को सौंपा गया, जिसमें अवकाश घोषित कराए जाने की मांग की गई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्णकांत मिश्र, संतराम पांडे, केपी पांडे, अतुल शुक्ल, कृष्णकांत मिश्र, अजीत त्रिवेदी, चंद्रशेखर मिश्र, रामशरण तिवारी और आशुतोष दीक्षित आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed