फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ban imposed on bathing in the Ganges at Rajghat due to rising water levels

Hardoi News: पानी बढ़ने से राजघाट पर गंगा में स्नान पर लगाई गई रोक

Thu, 27 Aug 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ban imposed on bathing in the Ganges at Rajghat due to rising water levels
फोटो 32: राजघाट पर बढ़ी गंगा नदी में समाया क्षेत्र। संवाद
फोटो 32: राजघाट पर बढ़ी गंगा नदी में समाया क्षेत्र। संवाद
विज्ञापन

फोटो 33: बरंडारी-कुसुमखोर मार्ग पर टू लेन सड़क पर चल रहा बाढ़ का पानी। संवाद
- गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों का पानी जिले में ले रहा फैलाव
- प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत लिया निर्णय, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी का असर कटरी और कटियारी में दिखने लगा है। गंगा नदी में पानी के जलस्तर को देखते हुए राजघाट पर श्रद्धालुओं के स्नान पर रोक लगा दी गई हे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से मेहंदीघाट पर स्नान न करने की अपील की है।
गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों का पानी जिले में अब फैलाव के साथ बाढ़ का स्वरूप ले रहा है। गंगा नदी का पानी राजघाट पर बढ़ने के साथ ही आसपास के क्षेत्र को अपने में समेट लिया है। ऐसे ही कटियारी क्षेत्र में नदियों का पानी बढ़ने से बरंडारी-कुसुमखोर टू लेन मार्ग पर आ गया है। इससे लोगों को पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को गंगा नदी में नरौरा बैराज से 1,11,512 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जबकि गर्रा नदी में 556 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा नदी का जलस्तर फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर खतरे के निशान को छू रहा है और 137.10 मीटर गेज पर बना हुआ है। वहीं राजघाट पर 125.73 मीटर गेज पर पानी है। रामगंगा नदी का पानी शाहजहांपुर के हुल्लापुर घाट पर 136.15 मीटर गेज पर है और गर्रा नदी का पानी शाहजहांपुर के मुमोक्ष आश्रम घाट पर 144.70 मीटर गेज पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे बसे गांवों में भी बाढ़ के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन और पुलिसकर्मी स्थिति पर दिन-रात नजर बनाए हुए हैं और लगातार निगरानी कर रहे हैं। राजघाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वह गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क रहें। बच्चों और मवेशियों को नदी के आसपास बिल्कुल न जाने दें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें। एसडीएम एन राम ने राजघाट पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया।

---


मवेशियों के स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण के लिए लगाए गए शिविर
बाढ़ प्रभावित गांवों में पशुपालन विभाग की तरफ से मवेशियों के स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण के लिए निशुल्क शिविर लगाए गए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कटरी और कटियारी क्षेत्र के गांवों में शिविर में टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। बताया कि पुन्नापुरवा, कटरी बिलुही, परसोला, सारहियापुर, जरेला और मुर्चा आदि गांवों में शिविर लगाकर मवेशियों का टीकाकरण किया गया। (संवाद)

फोटो 32: राजघाट पर बढ़ी गंगा नदी में समाया क्षेत्र। संवाद

फोटो 32: राजघाट पर बढ़ी गंगा नदी में समाया क्षेत्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed