{"_id":"5e24995e8ebc3e4ae83b983e","slug":"parishadiya-school-teacher-will-take-leave-tomorrow-hardoi-news-knp5394560193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल सामूहिक अवकाश लेकर धरना देंगे परिषदीय शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल सामूहिक अवकाश लेकर धरना देंगे परिषदीय शिक्षक
विज्ञापन
हरदोई। पुरानी पेंशन सहित कई लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा के बैनर तले 21 जनवरी को जिले के परिषदीय शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। शिक्षक बीएसए कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए आज हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। रविवार को शिक्षक भवन में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने ये बात कही।
उन्होंने बताया कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं जैसे पुरानी पेंशन की बहाली, प्रेरणा एप की वापसी, प्रधानाध्यापाक पदों पर पदोन्नति व बहाली सहित कई समस्याओं को लेकर शिक्षक आंदोलनरत हैं।
वर्तमान में शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। बैठक में तय हुआ कि सभी शिक्षक 21 जनवरी को बीएसए कार्यालय पर 11 बजे से दो बजे तक धरने में उपस्थित रहेंगे। उसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में मंत्री विपिन सिंह, हरिशंकर पांडेय, उपाध्यक्ष अक्षत पांडेय, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, अखिलेंद्र पांडेय, संदीप त्रिवेदी, ललित शुक्ला, अनुराग अवस्थी आदि मौजूद रहे।