फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Parikrama Marg should be made encroachment free and maintained

Hardoi News: परिक्रमा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त और दुरुस्त कराया जाए

Tue, 11 Feb 2025 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Parikrama Marg should be made encroachment free and maintained
हरदोई। चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए दुरुस्त कराया जाएगा। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने चौरासी कोसी परिक्रमा की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों से कहा कि सभी व्यवस्थाएं पहले से ही करा ली जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए चौरासी कोसी परिक्रमा की तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि हर्रैया, नगवा, गिरधरपुर और साखिन पड़ावों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। पेयजल, सफाई, शौचालय और प्रकाश आदि की व्यवस्थाएं समय से जुटा ली जाएं। शयन स्थल पर झाड़ियों की कटाई और भूमि का समतलीकरण कराया जाए। मार्ग की टूटी नालियों और पुलिया आदि की मरम्मत करा ली जाए।
विज्ञापन

कहा कि सचल मेडिकल टीमों की व्यवस्था रहेगी और चिकित्सा शिविर भी बनवाए जाएंगे। श्रद्धालुओं को नदी के पानी से होकर गुजरने न दिया जाए। पड़ाव स्थल पर बिजली के तारों को खुला न छोड़ा जाए। प्रवेश स्थल पर तोरणद्वार बनवाया जाए। प्रत्येक पड़ाव पर दो बड़ी होर्डिंग्स लगवाई जाएं। जिस पर तारीख और जिम्मेदारों के मोबाइल और कंट्रोल रूम का नंबर अंकित कराया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाए। पड़ाव स्थलों पर चोरी रोकने के लिए पुलिस टीमें लगातार तैनात रहें। एडीएम प्रियंका सिंह सहित अधिकारी व धर्मगुरु आदि मौजूद रहे।


--------
सर्किल रेट निर्धारण के लिए आपत्तिकर्ता से विचार-विमर्श जरूरी
स्वामी विवेकानंद सभागार में डीएम एमपी सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए नए सर्किल रेट निर्धारण पर अधिकारियों से चर्चा की। आपत्तियों के निस्तारण के संबंध में कहा कि सभी आपत्तिकर्ता के साथ विचार-विमर्श किया जाए। न्यायोचित ढंग से आपत्तियों का निस्तारण कराया जाए। एक सप्ताह बाद दोबारा बैठक कर आपत्तियों का अंतिम निस्तारण कराया जाए। एडीएम प्रियंका सिंह, एआईजी स्टांप प्रवीण यादव सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed