अभिभावक छात्राओं को मोबाइल न दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में शनिवार को अभिभावक संघ की बैठक हुई। जिसमें छात्राआें के पठन-पाठन को और बेहतर करने के लिए अभिभावकों के साथ कॉलेज शिक्षिकाओं ने एक साथ बैठ कर विचार- विमर्श किया। अभिभावकों ने जहां शिक्षिकाओं से छात्राओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया। वहीं, शिक्षिकाओं ने छात्राओं को घरों से मोबाइल न देने पर अभिभावकों से सहयोग की अपील की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. निर्मला यादव ने कहा कि ऐसा भी नहीं कि कॉलेजों में मोबाइल की जरूरत नहीं। यदि घर से कॉलेज दूर नहीं और मोबाइल की बहुत जरूरत नहीं है तो अभिभावकों को छात्राओं को कॉलेज आते समय मोबाइल नहीं देना चाहिए। ताकि कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान छात्राओं की एकाग्रता न भटके।
उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि शिक्षिकाएं पढ़ाती रहती हैं और पीछे बैठी छात्राएं मोबाइल पर गेम आदि खेला करती हैं। जिससे छात्राओं का तो नुकसान होता ही है साथ ही शिक्षिकाओं की भी एकाग्रता भंग होती है।
जिससे कक्षा में बैठी अन्य छात्राओं का भी शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। अभिभावक संघ की बैठक के दौरान ही अभिभावक संघ की कार्यकारिणी समिति का भी गठन कर दिया गया जिसमें शमशुद्दीन अध्यक्ष, नीलम सिंह उपाध्यक्ष, प्रमिला सिंह मंत्री एवं शिवकुमार यादव उपमंत्री चुने गए। इस मौके पर डॉ. रानी भटनागर, नीता आर्या, साधना शुक्ला, निधि सिंह, कामना सिंह आदि मौजूद रहीं।