{"_id":"98008ff4e91d0f6a314aaa01e2c1f251","slug":"paratyphoid-and-increased-incidence-of-diarrhea-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मियादी बुखार और डायरिया का बढ़ा प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मियादी बुखार और डायरिया का बढ़ा प्रकोप
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में संक्रामक रोगों को प्रभाव बढ़ता ही जा रहा
विज्ञापन
है। बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। विभाग
सिर्फ कागजी खानापूर्ति में लगा है। मलेरिया विभाग मरीज मिलने का इंतजार कर
रहा है।
जिले में मियादी बुखार और डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अहिरोरी ब्लाक सबसे अधिक प्रभावित है। यहां के ग्राम बलेहा, उमरी, खपरा, देलेपुरवा, केशन पुरवा, खड़ा खेड़ा व सोहासा में विचित्र बुखार फैला है। लोगों को तेज बुखार आता है। इसके बाद भयंकर सिरदर्द के साथ उल्टी और मुंह से झाग निकलने लगाता है।
इस बीमारी से इन गांवों के कई लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। इसके अलावा कई लोग पीड़ित हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन दर्जनों मरीज संक्रामक रोग से ग्रसित आ रहे हैं। जिला अस्पताल में जांच के दौरान इस माह अब तक दो मलेरिया और मियादी बुखार के मरीज मिले हैं।
चार लोगों की प्लेटलेट्स कम पाई गई थी। बुधवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के पेड़ा निवासी मुलावा (40) पत्नी मुलायम को डायरिया से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया।
इसके अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र के संतोषा पुरवा की प्रियंका (1) पुत्री बलराम, कछौना के तेरवा निवासी सानवी (1) पुत्री सुंदर लाल, टड़ियावां के घूरा निवासी विनय कुमार (22) पुत्र चंद्रभूषण, लोनार के बड़ौला निवासी कुसुमा (25) पुत्री अनंतराम, लोनार के भुवन पुरवा निवासी रमाकांत (12) पुत्र श्रीपाल, मैगलगंज के बड़क्के (32) पुत्र रामकिशन, संडीला के शहादत नगर निवासी सिरदार (65), टड़ियावां के जजवासी निवासी रजनीकांत (12) पुत्र मदनपाल, शाहाबाद के मौलागंज निवासी शानू (14) पुत्र वीरेंद्र, सांडी के ग्राम हूसेपुर निवासी विनोद (35) पुत्र विशंभर और लोनार के विस्कुला निवासी नीरज (30) पुत्र राम लिखावन को बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसके अलावा ओपीडी में भी बुखार और डायरिया से पीड़ित बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। उधर, मलेरिया विभाग का कहना है कि जहां पर रोगी मिलते हैं, वहीं पर छिड़काव कराया जाता है। इसके अलावा अलग से कोई प्रावधान नहीं है।
aइस संबंध में सीएमओ डा. वीके गुप्ता का कहना है कि जहां पर जानकारी मिलती है, वहां टीम भेजी जा रही है। अस्पताल में डेंगू की किट भी उपलब्ध करा दी गई है। अभी तक डेंगू का कोई रोगी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सा प्रभारियोें को क्षेत्र में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।