{"_id":"573615b14f1c1b3607919934","slug":"paralyzed-for-12-hours-water-supply-valve-deterioration","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्व खराब होने से 12 घंटे ठप रही पानी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्व खराब होने से 12 घंटे ठप रही पानी सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 13 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन उमेश अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। नगर पालिका के अथक प्रयासों का फल ही रहा कि शहरवासियों की सात दिन के बजाए सिर्फ 12 घंटे में ही प्यास बुझ गई। पालिका के तकनीकी स्टाफ का कहना था कि अगर यहां पर वाल्व न मिलता तो काफी दिक्कत होती। इस पर उनको जालंधर से ही वाल्व मंगवाना पड़ता। इसमें कई दिन भी लग सकते थे।
विज्ञापन
शहर के महाराज सिंह पार्क स्थित पानी की टंकी ने शुक्रवार की सुबह नौ बजे आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद देर शाम नौ बजे ही पानी की आपूर्ति शुरू की जा सकी। शहरवासियों के सूखे हलकों की प्यास बुझ सकी। महाराज सिंह पार्क टंकी के फेल होने के बाद इस टंकी से जुड़े शहर के प्रमुख मोहल्ले ही नहीं बल्कि समस्त टंकियाें से सप्लाई रोक दी गई। शहर के समस्त 14 ट्यूबवेलों को भी बंद कर दिया गया जिसके बाद पूरे शहर में जल संकट से निपटने के लिए लोग जहां एक ओर इधर उधर बाल्टी लेकर दौड़ते नजर आ रहे थे वहीं नगर पालिका परिषद की तकनीकी टीम व पूर्व नगर पालिका चेयरमैन उमेश अग्रवाल सभासदों के साथ मौके पर देर शाम तक डटे रहे। एक दर्जन से अधिक कर्मियों की टीम ने 12 घंटों की मशक्कत के बाद 450 एमएम का वाल्व निकालने और उसे लगा पाने में सफलता प्राप्त कर पाई।
विज्ञापन
इस संबंध में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने बताया गया कि वाल्व का चांदा कट गया है। ये वाल्व जालंधर में ही मिलता है। वहां से वाल्व मंगाने में सात से आठ दिन लग जाते, तब तक शहर में त्राहि-त्राहि मच जाती। वाल्व के विकल्प के लिए जल निगम लखनऊ के अधिकारियों से संपर्क किया गया लेकिन 450 एमएम का वाल्व कहीं नहीं मिला। पता करने पर संडीला की एक परियोजना में इस वाल्व का विकल्प मिला गया। नगर पालिका अधिकारियों को भेजकर वहां से वाल्व मंगाकर लगाया गया। रात करीब नौ बजे तक जलापूर्ति शुरू करवा दी गई थी।
विज्ञापन