फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Papers come in stakeout , strong room block

पुलिस की निगरानी में आए प्रश्नपत्र, स्ट्रांग रूम लाक

Wed, 04 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 04 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Papers come in stakeout , strong room block

बोर्ड परीक्षाआें की तैयारियों को लेकर शिक्षा विभाग के जिम्मेदार रात-दिन एक किए हैं। बुधवार को पुलिस की निगरानी में जिले में प्रश्नपत्र आए। जीआईसी मेें प्रश्नपत्रों को लेकर स्ट्रांग रूम बना दिया गया। वहां पुलिस की तैनाती कर दी गई है, वहीं डीआईओएस कार्यालय में प्रवेशपत्रों के बंडल पहुंचने के बाद बुधवार क ो उनकी छंटनी शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो दो दिनों के बाद उनका वितरण शुरू करा दिए जाने की पूरी संभावना है।
जानकारी के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 19 फरवरी से होनी है। उत्तर पुस्तिकाओं के आने के बाद प्रशभनपत्रों का आना जारी है।

इनको जीआईसी सभागार में क्रमवार रखवाया जा रहा हैै। विद्यालयों के कोड के अनुसार बंडल रखे जा रहे है और उनकी जगह के अनुसार नोटिंग भी की जा रही है, ताकि वितरण में दिक्कत न हो। शिक्षा विभाग की डायरी के मुताबिक जिले में परीक्षा के लिए एक लाख 54 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


इनके लिए 300 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही विभाग ने तीन विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया है। इनमें राजकीय इंटर कालेज को इंटर, सनातन धर्म इंटर कालेज और आरआर इंटर कालेज को हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां तेज हैं। प्रश्नपत्रों को राजकीय इंटर कालेज के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया जा रहा है। दो सिपाहियों की तैनाती भी कर दी गई है। उधर, डीआईओएस कार्यालय में इन दिनों प्रवेश पत्रों के बंडल पहुंच चुके हैं, जिनकी छटनी की जा रही है। दो दिन के बाद प्रवेशपत्रों का वितरण भी शुरू करा दिया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed