{"_id":"61e6f65d5c637d15d625ed3a","slug":"pantoon-bridge-breake-hardoi-news-knp676041979","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी बढ़ने से टूटा रामगंगा नदी पर बना पैंटून पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी बढ़ने से टूटा रामगंगा नदी पर बना पैंटून पुल
विज्ञापन
हरपालपुर के बड़ा गांव के रामगंगा पर टूटा पैंटून पुल।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। रामगंगा नदी में पानी बढ़ने से बड़ागांव-अर्जुनपुर के पास पैंटून पुल का एक हिस्सा टूट गया है। इसके कारण आवागमन बंद हो गया है। पंचाल घाट स्थित गंगा नदी में स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
तीन दिन से रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से पैंटून पुल में लगीं रेत की बोरियां बह रहीं थीं। सोमवार रात एकाएक कई बोरियां नदी में समाहित हो गईं। इससे पुल का बड़ा हिस्सा टूट गया। आवागमन लायक रास्ता नहीं बचा है।
माघ का महीना शुरू हो गया है। इसमें कटियारी क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने पांचाल घाट फर्रुखाबाद जाते हैं। प्रतिदिन करीब एक हजार लोग ट्रैक्टर, कार, बाइक, साइकिल से आते-जाते हैं। पुल पर आवागमन बंद होने से मंगलवार को कटियारी के कई गांवों के लोगों को नाव के सहारे रामगंगा नदी पार करनी पड़ी।
विज्ञापन
कल तक होगी मरम्मत
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अवधेश गुप्ता ने बताया कि गुरुवार तक बालू से बोरियां भरवा कर पैंटून पुल की मरम्मत करा दी जाएगी। इसके बाद पुल से ग्रामीण आवाजाही कर सकेंगे।