फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Panic among people due to dengue in Pihani

Hardoi News: पिहानी में डेंगू की दस्तक से लोगों में दहशत

Tue, 10 Oct 2023 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Panic among people due to dengue in Pihani
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिहानी। कस्बे में मलेरिया और टायफाइड के बीच अब डेंगू की भी दस्तक से लोगों में दहशत है। इस बीच मच्छरों की भरमार से नगर पालिका के इंतजामात नाकाफी साबित हो रहे हैं। स्वास्थ्य महकमे के पास डेंगू के मरीजों का कोई डाटा नहीं है। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने टायफाइड और मलेरिया बुखार के केस मिलने की बात कही है।

कस्बे के आनंद वैश्य को डेंगू होने पर लखनऊ के संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। कमरुद्दीन की पुत्री का हरदोई में इलाज चल रहा है, जबकि डब्ल्यू चौहान की पत्नी शिवम व उनकी बहन स्वाति गुप्ता, अब्दुल मुगीस आदि के डेंगू बुखार से पीड़ित होने पर हरदोई के अलग-अलग प्राइवेट नर्सिंग होम पर भर्ती करवाया गया है। कस्बे में प्रियम गुप्ता और रवि रस्तोगी के परिवार में भी कई लोग डेंगू से पीड़ित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रवि का परिवार लखनऊ के चरक अस्पताल में भर्ती है। कस्बे में इसके अलावा मलेरिया और टायफाइड समेत विभिन्न बुखार से भी लोग परेशान हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सीएचसी पर डेंगू के कोई केस नहीं हैं। ये मामले सस्पेक्टेड डेंगू के हो सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील कि है कि उल्टी, पेट दर्द आदि के साथ बुखार होने पर सीएचसी या क्वाॅलिफाइड चिकित्सक को ही दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी पर डेंगू, मलेरिया और टायफाइड की जांच की जा रही हैं। इस संबंध में ईओ अमित कुमार ने कहा कि नगर में दोपहर को दवा का छिड़काव और शाम को फागिंग का शेड्यूल बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed