{"_id":"6a04bf3d5d6441774308e4c0","slug":"panchayat-secretary-receives-charge-sheet-for-negligence-in-work-recommendation-for-action-hardoi-news-c-213-1-hra1001-149702-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: काम में लापरवाही पर पंचायत सचिव को आरोप पत्र, कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: काम में लापरवाही पर पंचायत सचिव को आरोप पत्र, कार्रवाई की संस्तुति
विज्ञापन
हरदोई। काम में लापरवाही पर एक पंचायत सचिव को आरोप पत्र दिया गया है। भरखनी के बीडीओ ने पंचायत सचिव पर कार्रवाई की डीपीआरओ से संस्तुति की है। कहा कि मवेशी संरक्षण, शिकायतों के निराकरण के साथ ही कार्यालय के पत्रों के जवाब तक देने में लापरवाही की गई है।
विकास खंड भरखनी में तैनात पंचायत सचिव अनुज गुप्ता पर मनमाने ढंग से काम करने पर बीडीओ एके द्विवेदी ने विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी। डीपीआरओ को भेजी गई संस्तुति में कहा कि तैनाती क्षेत्र के पैंतापुर के सतेंद्र, पचरैया के रामू और भरखनी के लिए श्यामदयाल की शिकायतों पर जांच कर समय से समाधान नहीं किया गया है। जांच आख्या भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। पैंतापुर गांव में निराश्रित मवेशियों को संरक्षित किए जाने के निर्देश के बाद भी मवेशियों को संरक्षित कराने में लापरवाही की गई है।
कहा कि मवेशी संरक्षण में लापरवाही पर मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब भी नहीं दिया गया है। डीडीओ की तरफ से किए गए जवाब तलब का भी जवाब नहीं दिया है। बीडीओ ने कहा कि समय से काम न किए जाने से योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति प्रभावित होने के साथ ही आमजन की समस्याओं का भी समाधान नहीं किया जा रहा है।