फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Panchayat secretary killed in a road accident injuries

सड़क हादसे में घायल पंचायत सचिव की मौत

Sat, 04 Mar 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 04 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Panchayat secretary killed in a road accident injuries
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद डीडीओ व अन्य - फोटो : amarujala

हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम सड़क हादसे में घायल पंचायत सचिव ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह मल्लावां ब्लॉक में तैनात थे। गुरुवार को डियूटी से लौटते समय बाइक नीलगाय से टकरा गई थी। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटे आईं थी। परिजन इलाज के लिए उन्हें लखनऊ ले गए थे। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


 माधौगंज  थाना क्षेत्र के रुकनापुर निवासी सुधीर सिंह (42) मल्लावां ब्लॉक में पंचायत सचिव थे। सुधीर गुरुवार शाम करीब चार बजे बाइक से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। रास्ते में कटरा -बिल्हौर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक नीलगाय से टकरा गई थी । सुधीर हेलमेट नहीं लगाए थे। उनके  सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से सुधीर को सीएचसी  माधौगंज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर ले ग । जहां पर सुधीर ने शुक्रवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन रात में ही शव लेकर घर आए। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को सुधीर के शव का पोस्टमार्टम कराया है। सुधीर की मौत की खबर मिलते ही डीडीओ अभिराम त्रिवेदी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे । मृतक के परिजनों को ढांढस बधाया है। मृतक के भाई राजीव ने बताया उनके एक बेटा रिषभ व बेटी रिचा है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर सड़क हादसों में बाइक सवारों की हेलमेट न लगाने की आदत मौत का कारण बन रही है। जबकि समय-समय पर हेलमेट लगाने के लिए जागरूक भी किया जाता है। ऐसी ही आदत सुधीर की जान ले गई। सुधीर अगर हेलमेट लगाए होता तो शायद जान बच सकती थी। भाई राजीव ने बताया सुधीर के ज्यादा चोट सिर में ही आई है। उन्होंने बताया सुधीर रोजाना हेलमेट लगाकर ही ड्यूटी जाते थे। लेकिन उस दिन हेलमेट घर में ही छोड़ गए थे। इसी तरह ही लोग हेलमेट न लगाकर जान गवां रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed