{"_id":"6918b84e560c14d627065f93","slug":"panchayat-secretary-could-not-show-the-records-to-cdo-expressed-displeasure-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-140377-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पंचायत सचिव सीडीओ को नहीं दिखा पाए अभिलेख, जाहिर की नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पंचायत सचिव सीडीओ को नहीं दिखा पाए अभिलेख, जाहिर की नाराजगी
विज्ञापन
फोटो 19: पंचायत घर सवायजपुर में पंचयत सचिव सोमेंद्र को निर्देश देतीं सीडीओ सान्या छाबड़ा। संवा
सवायजपुर। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने शनिवार को सवायजपुर पंचायत घर का औचक निरीक्षण किया। पंचायत सचिव सीडीओ के मांगने पर भी अभिलेख नहीं दिखा पाए। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। आयुष्मान कार्ड की कम स्थिति पर पाली के चिकित्सा अधीक्षक से नाराजगी जताई और सीएचओ के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
पंचायत भवन के निरीक्षण में सीडीओ ने फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की जानकारी चाही तो कोई सही जवाब नहीं मिल सका। पंचायत सचिव सोमेंद्र से पूछा 497 के सापेक्ष कितने लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं, इसका भी वह जवाब नहीं दे सके। पंचायत सहायक प्रतिष्ठा भी जानकारी नहीं दे पाईं। भरखनी बीडीओ अशोक दुबे को मौके पर बुलाया गया।
बीडीओ को निर्देश दिए कि राजस्व, विकास और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से फैमिली आईडी और आयुष्मान बनाने का काम दो दिन में पूरा कराएं। सीडीओ ने मोबाइल पर स्वास्थ्य केंद्र पाली के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद शुक्ला से नाराजगी जाहिर की। सवायजपुर सीएचओ अर्चना सहित कम स्थिति वाले सीएचओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कार्य के लिए पंचायत सचिव व पंचायत सहायकों व स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्य में हीलाहवाली न करें। लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश बीडीओ को दिए। निरीक्षण के समय चिकित्सा अधीक्षक सवाजपुर डॉ. पराग कुमार, नायब तहसीलदार देशराज भारती, एडीओ पंचायत धर्मेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।