फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Panchayat secretaries were briefed on the procedure for formulating and entering action plans.

Hardoi News: पंचायत सचिवों को समझाया गया कार्ययोजना बनाने और फीड किए जाने का तरीका

Tue, 14 Jul 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Panchayat secretaries were briefed on the procedure for formulating and entering action plans.
फोटो 33: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज का प्र​शिक्षण देते प्र​शिक्षक सौरभ कुमार। संवाद  
हरदोई। पंचायत सचिवों को मंगलवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान में कार्ययोजना बनाने और फीड किए जाने के टिप्स दिए गए। पंचायतीराज निदेशालय से आए प्रशिक्षक सौरभ कुमार और पुष्पेंद्र कुमार ने कार्ययोजना में कामों की प्राथमिकता तय किए जाने और उन्हें श्रेणीबद्ध किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

विकास भवन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने ऑनलाइन डेमो के माध्यम से कार्ययोजना बनाने और उसकी फीडिंग की विधि बताई। कहा कि पंचायत प्रतिनिधि के साथ पंचायत सचिव गांवों में होने वाले कामों को पहले चिह्नित करें। चिह्नित कामों की प्राथमिकता को तय करें। लोगों की जरूरत और महत्वपूर्ण कामों को वरीयता के अनुसार सूचीबद्ध करें। कामों की अनुमानित लागत को भी तय करने से काम कराने में आसानी रहती है।
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने कहा कि कार्ययोजना में शासन की प्राथमिकता वाले कामों को पहले लिया जाए। आमजन की जरूरत के पक्के और स्थाई कामों को भी वरीयता दी जाए। डीपीएम शीलनिधि दीक्षित ने बताया कि ग्राम और क्षेत्र पंचायतों में चालू वित्तीय वर्ष में कार्ययोजना अपलोड की जाने लगी हैं। कार्ययोजना अपलोड किए जाने की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर परियोजना निदेशक एके मौर्य, श्रम रोजगार उपायुक्त संतोष कुमार सिंह सहित बीडीओ, एडीओ और पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed