{"_id":"58d95cb84f1c1b477763e6e7","slug":"panchayat-meeting-will-be-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत बैठक में हंगामे की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत बैठक में हंगामे की होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
एसपी चंद्र प्रकाश को शिकायती पत्र देते जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा अग्रवाल।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में दो दिन पूर्व हुए हंगामे की जांच होगी। इसके के लिए एडीएम और एएसपी की दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। जांच टीम दो दिन में रिपोर्ट देगी। उधर, पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और सपा जिलाध्यक्ष ने सोमवार को एसपी से मिलकर सुरक्षा की मांग की है। साथ ही बैठक में हंगामा करने वालों पर कार्रवाई को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने सोमवार को पंचायत अध्यक्ष मीरा अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मुकेश अग्रवाल केसाथ एसपी चंद्र प्रकाश से मिले। जिलाध्यक्ष ने एसपी को शिकायती पत्र देकर शनिवार को पंचायत बोर्ड की बैठक में हंगामा करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदन में जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा अग्रवाल सहित कई महिला सदस्य भी थीं।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताआें की ओर से सदन की मर्यादा तोड़ा जाना गंभीर विषय है। जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। एडीएम विपिन मिश्रा व एएसपी स्तर के अधिकारी की दो सदस्यीय टीम जांच कर दो दिन में रिपोर्ट देगी। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान बैठक में हंगामे से खुद को और मुकेश अग्रवाल को खतरा बताते हुए जिलाध्यक्ष शराफत अली से एसपी से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी की। आप पत्र दे दीलिए डीएम व एस और शासन की कमेटी इसका फैसला लेगी। ज्ञापन देने वालों में डीसीबी अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य राजीव सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल सहित कई सपाई शामिल रहे।