फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Panchayat election: Pradhan beat up candidate's supporters for opposing abusive abuses in Hardoi, one dead

पंचायत चुनाव: हरदोई में गाली गलौज का विरोध करने पर प्रधान ने प्रत्याशी समर्थकों को पीटा, एक की मौत

Tue, 04 May 2021 10:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 04 May 2021 10:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की मतगणना अभी भी जारी है। कई क्षेत्रों में प्रधान जिला पंचायत सदस्यों के जीतने की घोषणा भी हो चुकी है। इस सब के बीच हिंसा की खबरें भी आने लगी हैं।

विज्ञापन
Panchayat election: Pradhan beat up candidate's supporters for opposing abusive abuses in Hardoi, one dead
घटना के बाद गांव में जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई के माधौगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत हसनपुर ज्योली में निर्वाचित प्रधान व उसके भाई ने साथियों के साथ मिल कर एक अन्य प्रत्याशी के समर्थक समेत दो अन्य को विवाद के बाद लाठी डंडो व धारदार हथियारों से मारापीटा। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां एक घायल की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद एएसपी ने गांव पहुंच कर जांच की। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हसनपुर ज्योली गांव निवासी उमेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई दिनेश गांव से प्रधानी का चुनाव लड़े एक प्रत्याशी का समर्थक था।
विज्ञापन


जो चुनाव हार गया था। इस खुन्नस में सोमवार देर शाम निर्वाचित प्रधान वीरेंद्र, उनके भाई राजेंद्र, लखपत व राम पाल घर के पास आकर गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी, डंडो व चाकू से हमला बोल दिया। मारपीट की घटना में उसका भाई दिनेश, परवीन एवं दुलीचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान भाई दिनेश की मौत हो गई। मंगलवार को एएसपी पूर्वी अनिल यादव ने गांव पहुंच कर जांच की। एसओ अमरजीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed