{"_id":"607825f28ebc3ee6487f18b0","slug":"panchayat-chunav-dead-body-of-the-candidate-s-father-found-near-the-polling-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: मतदान केंद्र के पास पड़ा मिला क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के पिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: मतदान केंद्र के पास पड़ा मिला क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के पिता का शव
Thu, 15 Apr 2021 05:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 15 Apr 2021 05:28 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के हरदोई में पंचायत चुनाव की वोटिंग के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के पिता का शव मतदान स्थल से कुछ दूर मिलने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
हरदोई में मतदान केंद्र पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हरदोई में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पेड़हाता में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के पिता की संदिग्ध हालात में मतदान केंद्र से कुछ दूर मौत हो गई। उनका शव पड़ा मिलने पर हंगामा हो गया। मृतक के पुत्र ने कुछ लोगों पर चुनावी रंजिश में पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पेड़हाता में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए गांव निवासी अरविंद चुनाव लड़ रहा है। गुरुवार दोपहर में उसके पिता राम सरन (60) पेड़हाता प्राथमिक पाठशाला में वोट डालने गए थे। कुछ देर बाद रामसरन का शव स्कूल से गांव जाने वले रास्ते पर पड़ा मिला।
उनके जीवित होने की आशंका में परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में भी हंगामा हो गया। अरविंद का आरोप है कि पंचायत चुनाव की रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों ने वोट डालने को लेकर रामसरन की पिटाई करदी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिलदेव सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पंचनामा भरे जाने के दौरान कोई जाहिरा चोट मृतक के शरीर पर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।