फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Panchayat assistant misbehaves with Gram Panchayat officer, tears up records

Hardoi News: ग्राम पंचायत अधिकारी से पंचायत सहायक ने की अभद्रता, अभिलेख फाड़े

Fri, 20 Feb 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistant misbehaves with Gram Panchayat officer, tears up records
हरपालपुर। सांडी ब्लाक मुख्यालय में ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ पंचायत सहायक ने अभद्रता की। आरोप है कि अभिलेख फाड़ दिए और जान से मारने का प्रयास किया। घटना 18 फरवरी की रात की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के बेहटा लाखी निवासी अरविंद सांडी विकास खंड में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनकी तैनाती ढिगासर में है। आरोप है कि 18 फरवरी की रात 8:30 बजे ब्लाक कार्यालय में पंचायत निर्वाचन से जुड़ा कार्य हो रहा था। इस दौरान गांव के पंचायत सहायक की ड्यूटी द्वितीय पाली में लगाई गई थी। पंचायत सहायक को ब्लाक में तैनात एडीओ (ग्राम्य विकास) राजीव दीक्षित ने कई बार फोन किया। इसके बाद भी रात में 8:30 बजे पंचायत सहायक कार्यालय आए। जब उनसे विभागीय कार्य करने को कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया। आरोप है कि सरकारी दस्तावेज फाड़कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

सभागार से बाहर निकलकर फोन कर अपने भाई और सात-आठ सहयोगियों को बुला लिया। आरोप है कि ब्लाक कार्यालय में घुसकर जान से मारने का प्रयास किया। मौजूद कर्मचारियों ने बचाया। इसकी शिकायत उन्होंने खंड विका अधिकारी काजल से की है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। प्राथमिकी दर्ज कराने की संस्तुति की है। प्रभारीनिरीक्षक बसंतराम ने बताया कि घटना पता चली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed