फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Palika Bkayaen now preparing surcharge

पालिका के बकायाें पर अब अधिभार की तैयारी

Sun, 31 May 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 31 May 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Palika Bkayaen now preparing surcharge

पालिका बोर्ड की बैठक में कई उपविधियों को मंजूरी दी

विज्ञापन
गई। इस दौरान मीटिंग हाल में एसी और बड़ा वाटर कूलर खरीदने के प्रस्तावों को बोर्ड ने हरी झंडी दी। वहीं बकायों पर अब प्रथम तिमाही के बाद अधिभार लगाने और विज्ञापनों पर शुल्क वसूलने के प्रस्ताव भी पास किए गए।

पहली बार ईओ व एसडीएम मंशाराम की उपस्थिति में हुई बैठक में चेयरमैन डा. सईद खां ने कहा कि बरसात के मद्देनजर अधूरे नाले पूरे कर जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही शब-ए-बारात पर बस्ती के धर्मस्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान चला कर सफाई कराई जा रही है।

वरिष्ठ लिपिक रामलाल ने फरवरी से अप्रैल 15 तक की आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। उन्होंने बताया कि पहली फरवरी को अवशेष धनराशि 2,68,96,040 रुपये थी। तीनों माह में नगरपालिका को कुल 1,79,86,923 रुपये की आय हुई तथा इसके सापेक्ष्र 3,84,51973 रुपये कई मदों पर व्यय हुए।

इस तरह से कुल 64,30,990 रुपये की धनराशि नगर पालिका के पास अवशेष है। एक अन्य प्रस्ताव में बोर्ड ने चालीस नए हैंडपंप लगाने और अधूरे नालों का निर्माण कराने का प्रस्ताव पास किया। साथ ही हाल ही में निर्मित प्रमुख सड़काें पर डामर के आसपास इंटर लाकिंग कराने का भी फैसला लिया गया।

पालिका क्षेत्र में लगने वाले विज्ञापनों पर कर लगाने और बकायों पर प्रथम तिमाही पर छूट के बाद दूसरी तिमाही तक पांच एवं तीसरी तिमाही तक दस प्रतिशत अधिभार लगाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। उधर, बोर्ड बैठक के दौरान कसबे में पेयजल किल्लत का मुद्दा छाया रहा।

सभासद अभिषेक वैश्य, संजीव शर्मा व राजकिशोर सिंह आदि ने कसबे में नल अधिकांश नल खराब होने और रिबोर सूची में गए नलों के लिए अब तक धनराशि न मिलने पर नाराजगी जताई। इस पर चेयरमैन ने कहा कि चालीस नए हैंडपंप आने हैं। खराब नलों की मरम्मत कराई गई है।

सूची में गए नलों को भी शीघ्र रिबोर कराने के लिए भी प्रयासरत हैं। पालिका कर्मियों के अनुसार, इस कार्य मेें जल निगम की ओर से देर हो रही है। इस दौरान बैठक में आबिद रजा, किरन गुप्ता, विनीत गुप्ता, इस्माइल खां, अभिषेक वैश्य, राजकिशोर सिंह और संजीव आदि सभासद मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed