फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pali bharkhani marg will be reformed

22 करोड़ की लागत से बदलेगी पाली भरखनी मार्ग की हालत

Fri, 14 Aug 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
pali bharkhani marg will be reformed
-पाली भरखनी मार्ग पर चल रहा निर्माण कार्य।संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। 22 करोड़ रुपये की लागत से बदहाली का दंश झेल रहे पाली भरखनी मार्ग की सूरत जल्द ही बदल जाएगी। इस सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण किया जा रही है। शासन से पहली किस्त में 2.5 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। बजट जारी होने के बाद पीडब्लूडी ने सड़क निर्माण का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

पाली से भरखनी ब्लॉक मुख्यालय तक लगभग 12 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करीब 15 साल पहले हुआ था। इस रास्ते के पास निजामपुर, बाबरपुर, दलेलपुर, जमालपुर, रमापुर व कुंवरपुर समेत छोटे बड़े कई गांव हैं। क्षेत्र के लोगों को पाली, शाहाबाद, सवायजपुर, हरदोई से शाहजहांपुर जाना हो तो इस रास्ते से निकलना पड़ता है। सड़क की मरम्मत न होने से यह जर्जर हो गई थी। सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है।
विज्ञापन

सूबे में भाजपा सरकार बनने के बाद विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने इस समस्या का संज्ञान लेते हुए शासन को सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। शासन की ओर से पहली किश्त में जारी होते ही कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण और मरम्मत का काम शुरू करा दिया। अधिकारियों का जल्द से जल्द निर्माण पूरा कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाली से भरखनी जाने वाला मार्ग क्षेत्र के प्रमुख मार्गों में शुमार है, इससे लाखों की आबादी प्रभावित होती है। पाली से भरखनी तक सड़क निर्माण और चौड़ीकरण शुरू करा दिया गया है। प्रयास है कि इस सड़क को शाहजहांपुर के बार्डर तक चौड़ा कराया जाए, इससे क्षेत्र को लोगों को शाहजहांपुर आवागमन में भी काफी राहत मिलेगी।
- माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, अविधायक, सवायजपुर
भरखनी निवासी कमलेश ने बताया कि कहीं भी जाना हो तो सड़क खराब होने के कारण खासी परेशानी झेलनी पड़ती थी। आने जाने में समय भी ज्यादा लगता था। सड़क का निर्माण होना अच्छी खबर है।
रमापुर गांव निवासी उमेश ने बताया कि इलाज कराने समेत तहसील व जिला मुख्यालय जाने के लिए सभी को इसी मार्ग से होकर गुजरना होता है। सड़क काफी पहले बनी थी, जो अब वाहनों के चलने लायक नहीं रह गई थी। सड़क का बनना बहुत जरूरी था।
गिरधरपुर निवासी प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि स्कूल, अस्पताल और फसल बाजार ले जाते समय सड़क खराब होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। सड़क खराब होने के कारण आए दिन हादसे होते थे। सड़क ठीक होने से राहत मिलेगी।

- पचदेवरा गांव निवासी अनूप कुमार ने बताया कि पाली से भरखनी तक की सड़क गांव के लोगों के साथ ही भरखनी क्षेत्र के दूर दराज गांव में रहने वाले लोगों को भी प्रभावित करती है। सड़क नए सिरे से बनेगी तो घटों का सफर लोग मिनटों में तय कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed