फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pachdevra police caught illegal ammunition factory

Hardoi News: पचदेवरा पुलिस ने पकड़ी अवैध असलहा फैक्टरी

Sat, 22 Apr 2023 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Pachdevra police caught illegal ammunition factory
हरदोई। निकाय चुनाव के मद्देनजर पचदेवरा पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। अवैध रूप से असलहा बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से बड़े पैमाने पर बनाए गए तमंचे, अर्ध निर्मित तमंचे, कारतूस, खोखा व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

खुलासा करते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पचदेवरा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम ललुआपुर में सुदर्शन घर में अवैध शस्त्र बना रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके सुदर्शन, उसके साथी बृज मोहन निवासी नगला पत्थू पचदेवरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से सात तमंचे, 10 अधबने तमंचे, खोखा, कारतूस व बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इस मुकदमा दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed