{"_id":"6165ce988ebc3e48933bde80","slug":"ovaisi-and-bsp-are-bjp-agent-hardoi-news-knp657941344","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी और बसपा हैं भाजपा के एजेंट : इंद्रजीत सरोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी और बसपा हैं भाजपा के एजेंट : इंद्रजीत सरोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्वमंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा है कि ओवैसी और बसपा से मतदाता सावधान रहें। यह दोनों भाजपा के एजेंट हैं। भाजपा और कांग्रेस को नागनाथ व सांपनाथ कहते हुए पूर्व मंत्री ने सपा के पक्ष में पूरे प्रदेश में माहौल होने का दावा किया।
सपा की जनादेश यात्रा के दौरान गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में सपा नेता इंद्रजीत सरोज ने कहा कि महंगाई से हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार मुफ्त सिलिंडर की बात करती है, लेकिन यह भी देखना चाहिए कि कितने लोग सिलिंडर भरवा पा रहे हैं। सिलिंडर, पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों का जिक्र कर कहा कि भाजपा और मोदी ने जनता को धोखा दिया है।
उन्होंने कहा कि जीएसटी के कारण व्यापारी बर्बाद हो गए। उन्होंने अत्याचार न सहने की बात कहते हुए सभी से एकजुट रहने की अपील की। इंद्रजीत सरोज ने कहा कि केंद्र सरकार ने एयरइंडिया बेच दिया, बीएसएनएल और एलआईसी बिक्री की तैयारी है। अन्य कई बड़े सरकारी उपक्रम भी बेचे जा रहे हैं। जनसभा को जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह वीरू, प्रहलाद मिश्रा, पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू, राजेश्वरी, बाबूखां, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, बृजेश वर्मा, सुभाष पाल, पद्मराग सिंह यादव ने भी संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह ने किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष रियासत खां, नीरज अवस्थी, हरिनाम यादव, अतुल उपाध्याय, डॉ. अरुण मौर्य, पूनम सरोज, धर्मवीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बताई उत्पीड़न की कहानी
इंद्रजीत सरोज लंबे समय तक बसपा में रह चुके हैं। बसपा में अपने उत्पीड़न की कहानी सुनाकर अपनी बिरादरी के मतदाताओं को जोड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बसपा में रुपये मांगे जाते थे। विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी प्रत्याशियों से 15-15 लाख रुपये की मांग की गई थी। इसका विरोध करने पर मायावती ने पार्टी से निकाल दिया। भाजपा पर प्रलोभन दिए जाने और दबाव बनाने की बात भी सरोज ने कही, लेकिन सम्मान के लिए सपा में शामिल होने का जिक्र किया।
बब्बू भाई चालाकी से निकल आए, मन्नान भाई को फंसा दिया
शाहाबाद से बसपा के विधायक रहे आसिफ खां बब्बू भी सपा में शामिल होने के बाद मंगलवार को सपा के मंच पर थे। इंद्रजीत सरोज ने बब्बू से पुराने संबंधों का उल्लेख कर कहा कि बब्बू भाई बसपा से चालाकी से निकल आए और सही जगह पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पूर्व मंत्री संडीला से बसपा के विधायक रह चुके अब्दुल मन्नान का जिक्र किया और कहा कि मन्नान भाई अभी वहंीं फंसे हैं।