फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Outsourced sanitation workers go on strike due to non-payment of honorarium

Hardoi News: मानदेय न मिलने से नाराज आउट सोर्सिंग सफाई कर्मी हड़ताल पर

Mon, 16 Feb 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Outsourced sanitation workers go on strike due to non-payment of honorarium
शाहाबाद। मानदेय न मिलने से नाराज नगर पालिका के आउट सोर्सिंग सफाई कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। सोमवार को नगर में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिम्मेदार अधिकारी के माध्यम से बातचीत के बाद ही हड़ताल खत्म किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी नेता संजय वाल्मीकि के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में सफाई कर्मी एकत्र हुए। इसके बाद ब्लॉक चौराहा, नवीन गल्ला मंडी, अल्हापुर तिराहा, सरॉय, खलील होते हुए नगर पालिका पहुंचे। यहां आक्रोशित सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया ओर अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारे लगाए। आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी ने तीन फर्माें को ब्लैक लिस्टेड कर आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियेां का मानदेय रोक दिया। संजय वाल्मीकि ने बताया कि सफाई कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की है। जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी बात नहीं करेगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed