फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Outsider found making payment from government account

Hardoi News: शासकीय खाते से बाहरी व्यक्ति भुगतान करता मिला

Sat, 02 Mar 2024 10:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 02 Mar 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Outsider found making payment from government account
हरदाेई। गांवों में प्रधान, पंचायत सचिव और पंचायत सहायक की तैनाती के बाद भी बिचौलिये गांवों के शासकीय खातों का संचालन कर रहे हैं। विकास खंड शाहाबाद के बिलहरी में ग्राम पंचायत के खातों से एक बाहरी व्यक्ति की ओर से भुगतान किए जाने की पुष्टि हुई। बाहरी व्यक्ति की ओर से अनाधिकृत तौर पर खाता संचालन किए जाने की पुष्टि डीपीआरओ के निरीक्षण में हुई है।
विज्ञापन

गांवों में विकास कार्यों के मिलने वाली 15वें वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग की मद की राशि से कराए जाने वाले काम और खरीदारी के सापेक्ष ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी शुक्रवार को तहसील शाहाबाद में संपूर्ण समाधान में भाग लेने के लिए जा रहे थे। उन्होंने रास्ते में बिलहरी ग्राम पंचायत सचिवालय का औचक निरीक्षण किया तो वह वहां की व्यवस्था देखकर सकते में आ गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के खातों से भुगतान की प्रक्रिया बाहरी व्यक्ति की ओर से भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। पूछताछ में बाहरी व्यक्ति ने अपना नाम वरुण बाजपेयी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने शाहाबाद के सहायक विकास अधिकारी (एडीओ पंचायत) जितेंद्र कुमार सिंह को बाहरी व्यक्ति वरुण बाजपेयी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। बताया कि बाहरी व्यक्ति की ओर से खाता का संचालन किए जाने के संबंध में संबंधित से जवाब-तलब भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed