फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Outpost in-charge line spot, change workspace of 36 others

चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, 36 अन्य के कार्यक्षेत्र बदले

Fri, 01 Apr 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge line spot, change workspace of 36 others
हरदोई। जिले में पिछले दिनों से अपराध का ग्राफ बढ़ने के बाद एसपी राजेश द्विवेदी ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एक चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करते हुए चार थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। वहीं, 36 अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। अतरौली प्रभारी बृजेश मिश्रा को शहर व दीपक शुक्ला को अतरौली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह पाली एसओ संदीप सिंह को कछौना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही जेल चौकी प्रभारी सूर्यमणि यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यहां की कमान बावन चौकी प्रभारी सुरजीत यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा संडीला कताई मिल चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी को बावन व बेहटा गोकुल एसएसआई उमाकांत दीक्षित को कतई मिल चौकी प्रभारी बनाया गया है।
एसपी ने अनिल यादव को चुनाव सेल से यूपी 112 का प्रभारी बनाया है। यहां तैनात राजकुमार यादव को प्रभारी एचटीयू, एचटीयू प्रभारी राजीव यादव को जन शिकायत प्रकोष्ठ, जन शिकायत प्रकोष्ठ से भगवान चंद्र वर्मा को प्रभारी गैंगस्टर प्रकोष्ठ पूर्वी जोन,

पुलिस लाइन से अश्वनी सिंह को गैंगस्टर प्रकोष्ठ पश्चिमी जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। एसपी ने सभी से अपराध पर नियंत्रण करने व फरियादियों से सही व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed