फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Organic farming improves farmers' income and people's health: Madhavendra Pratap Singh

जैविक खेती से किसानों की आमदनी और लोगों का स्वास्थ्य सही रहता : माधवेंद्र प्रताप सिंह

Wed, 24 Dec 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Organic farming improves farmers' income and people's health: Madhavendra Pratap Singh
हरदोई। किसान महोत्सव में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि जैविक खेती से उत्पादित अनाज से किसान की आमदनी बढ़ने के साथ ही लोगों का स्वास्थ्य भी सही रहता है। जैविक खेती में रासायनिक खादों की अपेक्षा लागत कम आती है।
विज्ञापन

कृषि फार्म पर मिलेट्स किसान महोत्सव का बुधवार को विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने शुभारंभ और स्टॉलों का अवलोकन किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए और सभी की सेहत को सुधारने के लिए योजनाएं दी हैं। किसान योजनाओं का लाभ लें। किसान भी अपने भोजन में जैविक और मोटे अनाज शामिल करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ लें। संयुक्त कृषि निदेशक अजय कृष्ण ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी और जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डीडीएजी सतीश कुमार ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री का महत्व बताया। कहा कि मोटे अनाज की फसल में कीट भी कम लगते हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी इंदजीत यादव ने खरपतवार नियंत्रण और कीट रोग की पहचान बताई। भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. निधि राठौर ने भूमि संरक्षण और खेत-तालाब योजना की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. एके तिवारी ने रबी सीजन में उगाई जाने वाली फसलों की चर्चा की। जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता, कृषि वैज्ञानिक त्रिलोकी नाथ राय, एसडीओ विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed