फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Opposition lacks policy and vision; is engaging in politics of spreading confusion: Avadhesh Dwivedi

न नीति व विजन, भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा विपक्ष : अवधेश द्विवेदी

Sun, 19 Jul 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Opposition lacks policy and vision; is engaging in politics of spreading confusion: Avadhesh Dwivedi
हरदोई। भाजपा के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि विपक्ष के पास न तो कोई नीति है और न ही विजन। केवल नकारात्मकता और भ्रम फैलाने की राजनीति विपक्ष कर रहा है। पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति को जनता ने तिलांजलि देकर साफ संदेश दे दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्क्ष बनने के बाद रविवार को पहली बार हरदोई आए अवधेश द्विवेदी ने कार्यालय में जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति अटूट विश्वास रखती है। जनता जानती है कि राष्ट्र का विकास, सुरक्षा और अंत्योदय का संकल्प भाजपा ही पूरा कर सकती है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय करने के लिए कहा।
विज्ञापन

कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाकर विपक्ष के झूठ का जवाब तथ्यों से देना है। जिले में अलग अलग स्थानों पर हुए स्वागत से गदगद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हरदोई के कार्यकताओं के परिश्रम, लगन और कर्मठता के किस्से सुने थे। आज धरातल पर भी देख लिया। बारिश के बाद भी कार्यकर्ताओं का जोश टस से मस नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं की कर्मठता और निष्ठा का परिणाम है कि हरदोई में कभी केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को निराश नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में हुई बैठक में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, विधायक आशीष सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा और ओम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, सौरभ सिंह, अजय शुक्ला, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ एक अलग बैठक की। इसमें वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों को पूछते हुए विभिन्न कार्यक्रमों पर मंथन किया। इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, राम बहादुर सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।



बारिश के बीच जगह जगह हुआ क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत
क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हरदोई आए अवधेश द्विवेदी के स्वागत का सिलसिला हरदोई-सीतापुर जनपद की सीमा से ही शुरू हो गया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा और कछौना नगर पंचायत के अध्यक्ष राधारमण शुक्ला ने सीमा पर स्वागत किया। प्रतापनगर चौराहा पर कोथावां के ब्लाक प्रमुख निर्भय वर्मा ने किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्वराज चौहान के साथ स्वागत किया। शुक्लापुर में सांडी विधायक प्रभाष कुमार और ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह पन्ने ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। डही में सांसद जय प्रकाश के नेतृत्व में स्वागत किया गया। भड़ायल में विधायक श्याम प्रकाश और ब्लाक प्रमुख रवि प्रकाश के नेतृत्व में स्वागत हुआ। महाराज बिजली पासी चौक पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। बाबा साहब की प्रतिमा के निकट जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह ने क्रय विक्रय समिति के सभापति सुशील अवस्थी छोटे महाराज और शीतग्रह के अध्यक्ष मनोज सिंह ने अतुल सिंह के साथ स्वागत किया। दीन दयाल उपाध्याय द्वार पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed