{"_id":"66351a2d150707981100d2bc","slug":"opposition-have-united-to-hide-their-actions-naresh-aggarwal-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114112-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने कारनामों को छिपाने के लिए एक हुए हैं विपक्षी : नरेश अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने कारनामों को छिपाने के लिए एक हुए हैं विपक्षी : नरेश अग्रवाल
विज्ञापन
हरदोई। पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि विपक्षी दलों ने अपने कारनामों को छिपाने के लिए गठबंधन किया है।
विपक्षी नरेंद्र मोदी को इसलिए प्रधानमंत्री बनने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा अराजकता और गुंडागर्दी में लिप्त है। यह लोग सरकार में आए तो समाज में आतंक और दहशत का माहौल बनेगा।
हरदोई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नीर में आयोजित जनसभा में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। युवाओं का कौशल निखारने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहे हैं और किसानों को सम्मान से जीने का हक दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। यहां जनसभा को अहिरोरी के ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह गौर, विजय सिंह आशा, जसकरन वर्मा आदि ने संबोधित किया।
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कौंढ़ा और पिपरी नेवादा में आयोजित जनसभाओं में कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के साथ-साथ पाकिस्तान भी राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहता है।
विज्ञापन
कांग्रेस को देश की जनता के सामने इसकी वजह स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार के एक मंत्री ने राहुल गांधी की तारीफ की है। इसको लेकर कांग्रेस को भी बताना चाहिए कि ऐसा क्यों है। उक्त दोनों जनसभाओं में राजीव सिंह टेनी, मोहित सिंह, शिवकुमार वाजपेयी, मनोज राठौर, सुधीर सिंह, हरीराम, टिंकू त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।