फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   opentoolet will declare open the hamlet of Kcuna

खुले में शौचमुक्त घोषित होगा कछौना का पुरवा

Sat, 09 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 09 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
opentoolet will declare open the hamlet of Kcuna
कछौना के पुरवा गांव में निरीक्षण करते ग्राम्य विकास प्रमुख सचिव। - फोटो : अमर उजाला

कछौना/हरदोई। विकास खंड कछौना का ग्राम पुरवा जल्द ही शौच मुक्त घोषित होगा। एचसीएल फाउंडेशन का विकास खंड कछौना के गांवों में चल रहे समुदाय प्रोजेक्ट से कराए गए कार्यों का निरीक्षण ग्राम्य विकास प्रमुख सचिव दीपक त्रिवेदी ने किया। फाउंडेशन निदेशक बी हेकली झिमोनी के साथ वह गांव गए थे। महरी के उपगांव महमदपुर में महिलाओं के समूह के कार्यों को देखा। छह माह के लिए चार हजार रुपये की लीज पर एक बीघा जमीन लेकर उस पर बैगन, मिर्च और मूली के उत्पादन का कार्य देखा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि जल्द ही पुरवा गांव को खुले में शौच से मुक्त गांव घोषित कर दिया जाएगा।  एचसीएल फाउंडेशन की कीर्ति करमंचदानी ने बताया कि गांव में 95 शौचालय बनाए गए हैं। इस मौके पर एसडीएम संडीला एके सिंह, सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव, प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप यादव, डीसी एनआरएलएम राजेश त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी शमा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed