{"_id":"5e9ddd8d8ebc3ed53f630623","slug":"online-education-hardoi-news-knp556212975","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 शिक्षकों का स्टाफ ऑनलाइन, 800 बच्चों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 शिक्षकों का स्टाफ ऑनलाइन, 800 बच्चों को राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लॉकडाउन में बच्चों का शिक्षण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए कई स्कूलों ने ऑनलाइन शिक्षण कक्षाएं प्रारंभ कर दीं हैं। इन्हीं में एक है श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल। जहां के शैक्षिक स्टॉफ ने जुटकर 800 बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं लगा रहे हैं। जिससे उनका कोर्स पूरा करने में मदद मिल रही है।
श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के प्रबंध समिति ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया। तीन अप्रैल से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करा दी गईं थीं। प्रधानाचार्या लक्ष्मी देवी ने बताया कि शुरुआत के दो-तीन दिन कुछ समस्याएं आईं। अभिभावकों व बच्चों के समझने में कुछ समय लगा उसके बाद शिक्षण कार्य व्यवस्थित हो गया। नर्सरी से कक्षा-10 तक लगभग 800 बच्चे इस समय ऑनलाइन पठन-पाठन का कार्य कर रहे हैं। सभी शिक्षकों ने कक्षा वार ग्रुप बनाकर बच्चों को जोड़ लिया है और अब उनकी विधिवत पढ़ाई चल रही है। ऑनलाइन व्यवस्था में सबसे अच्छी बात यह है कि लॉकडाउन के चलते अधिकतर अभिभावक घर पर रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई में काफी सहयोग कर रहे हैं।
बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी काफी रूचि ले रहे हैं। इससे बच्चों की तैयारी अच्छी हो रही है। बच्चों के द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से पढ़ाई से संबंधित जो भी समस्या होती हैं वह भी वह शेयर करते हैं। जिसका शिक्षक-शिक्षिकाएं विषयवार जवाब ऑडियो अथवा वीडियो के माध्यम से देते हैं। प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने विद्यालय में तीन अप्रैल से शिक्षण व्यवस्था की शुरुआत करा दी थी। इसके लिए वे अपने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि उनका पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
हरदोई। विद्यालय में 42 शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्टॉफ है। जिसमें कक्षा अध्यापकों के माध्यम से कक्षा वर्ग ग्रुप बनाया गया है। जिसके माध्यम से विषय अध्यापकों के द्वारा क्लास वर्क व होमवर्क दिया जाता है। इस ऑनलाइन व्यवस्था से स्कूल खुलने के समय बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
हरदोई। प्रधानाचार्या लक्ष्मी देवी का कहना है कि ऑनलाइन व्यवस्था से शिक्षण कार्य में काफी हद तक सहयोग मिल रहा है। यदि ऑनलाइन व्यवस्था न शुरू हुई होती तो स्कूल खुलने के दौरान टीचर्स तथा बच्चों पर पढ़ाई का काफी बोझ रहता, लेकिन अब स्कूल खुलने के दौरान टीचर और बच्चों को पठन-पाठन में अधिक दिक्कतें नहीं होंगी तथा कोर्स पूरा कराने का भी बहुत अधिक बोझ नहीं होगा।
हरदोई। किसी कारणवश जो बच्चे अभी तक ऑनलाइन नहीं हो सके हैं वह कृपया विद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप 8115939495 पर तत्काल जुड़कर अपने शिक्षण कार्य के लिए ऑनलाइन व्यवस्था का पूर्ण रूप से लाभ उठाएं।