फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   onion i

शहर में अन्य जगहों पर स्टॉल की दरकार

Sat, 05 Oct 2019 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
onion i
फोटो-07- शहर की फल सब्जी मंडी में मंडी प्रशासन की ओर से लगाए गए स्टॉल पर प्याज की बिक्री करता व्यापार - फोटो : HARDOI
मंडी प्रशासन की ओर से मंडी परिसर में स्टॉल लगाकर कंट्रोल रेट पर प्यॉज की बिक्री कराई जा रही है। इससे लोगों को राहत मिली है, लेकिन प्रशासन का यह प्रयास ऊंट के मुंह में जीरा सा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन शहर के प्रमुख चौराहों और मोहल्लों में भी ऐसे स्टॉल लगवाए तो अधिक संख्या में लोग लाभांवित हो सकते हैं।
बाजार में प्याज के भाव में जबरदस्त उछाल आने के बाद सरकार ने प्याज की स्टॉल लिमिट को लेकर मंगलवार को एडवाइजरी जारी कर दी है।
लोगों को आसानी से कम दर प्याज उपलब्ध हो इसके लिए जिले भर की फल एवं सब्जी मंडियों में मंडी प्रशासन की ओर से व्यापारियों के सहयोग से स्टॉल लगाकर प्याज की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

इन स्टॉलों पर 30 रुपये की निर्धारित दर से प्याज की बिक्री की जा रही है। लगातार दो दिनों के बाद तीसरे दिन शनिवार को भी यहां शहर मंडी में लगे स्टॉल पर प्याज की बिक्री जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में लगभग निर्धारित मात्रा के तहत लगभग एक सैकड़ा लोगों ने स्टॉल पर पहुंच कर प्याज खरीदा। लोगों ने प्रशासन के फैसले को सकारात्मक कदम बताया, लेकिन उनका कहना है कि पूरे शहर में सिर्फ मंडी में ही एक स्टॉल लगा देना व्यवहारिक नहीं है।
लखनऊ रोड निवासी अभिषेक ङ्क्षसह ने बताया कि मंडी शहर के एक छोर पर है, जबकि शहर के कुछ मोहल्ले व चुंगियां दो से तीन किलोमीटर तक दूर हैं। इन इलाकों के लोग सिर्फ एक किलो प्याज खरीदने के लिए वहां से मंडी आएं, यह व्यवहारिक नहीं है।
आजाद नगर निवासी अवनीश सिंह ने बताया कि प्रशासन अधिक से अधिक लोगों को इस व्यवस्था से लाभांवित करना चाहता है तो प्रमुख चौराहों के साथ ही मोहल्लों में भी स्टॉल खुलवाए। इससे लोगों को राहत तो मिलेगी ही, साथ ही ऊंची दरों पर प्याज बेंचने वालों का काम भी प्रभावित हो जाएगा।

वर्जन
अधिकारियों की ओर से अभी सिर्फ मंडी में ही स्टॉल खोले जाने के निर्देश मिले हैं। मंडी में व्यापारियों के साथ मिलकर स्टॉल संचालित किया जा रहा है। मंडी से बाहर स्टॉल लगाए जाने के संबंध में अफसरों से कोई निर्देश मिलता है तो उस पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
मंडी सचिव बबलू लाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed