फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One more middle aged person died due to fever, so far seven lives have been lost

Hardoi News: बुखार से एक और अधेड़ की मौत, अब तक सात की गई जान

Sun, 03 Sep 2023 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
One more middle aged person died due to fever, so far seven lives have been lost
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। बुखार ने रविवार को एक और व्यक्ति की जान ले ली। लोनार थाना क्षेत्र के दहियापुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। अधेड़ को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। वह भर्ती हो पाता कि इससे उसने दम तोड़ दिया। बुखार से मरने वालों की एक सप्ताह में सात पहुंच गई है।
जिले में संक्रामक व मच्छर जनितरोग थमने का नाम नहीं ले रहें हैं। संक्रामक रोग अपने पांव पसार रहा है। बुखार लाेगों की जान ले रहा है। लोनार थाना क्षेत्र के दहियापुर निवासी विद्यासागर (50) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन बावन सीएचसी से इलाज करा रहे थे। पुत्र निर्मल ने बताया जब रविवार को उसके पिता की हालत अधिक खराब हो गई, तो वह उन्हें लेकर मेडिकल आया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस तरह से अब तक जा चुकी हैं जान
21 अगस्त को बिलग्राम कस्बा के कासूपेट निवासी राजाराम व पत्नी रजनी की बुखार से मौत हो गई थी।
26 अगस्त की रात में टड़ियावा थाना क्षेत्र के गौराडांडा निवासी शिवरतन व 27 अगस्त को दिन में फारूक की बुखार से मौत हो गई थी।
2 सितंबर को टड़ियावा सीएचसी के अंतर्गत भैंसरी गांव में अनुज व फुकहा गांव निवासी अमृत की बुखार से मौत हो गई।

----------
जिले के सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। जिन-जिन क्षेत्रों में बुखार फैला है। वहां पर शिविर लगाकर मरीजों को दवा वितरित करें। ताकि संक्रामक मच्छरजनित रोगों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रोहताश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed