फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One more arrested for forgery of more than Rs 31 lakh

31 लाख रुपये से अधिक की जालसाजी में एक और गिरफ्तार

Thu, 11 Mar 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
One more arrested for forgery of more than Rs 31 lakh
फोटो-28-गिरफ्तार किया गया राजेश। संवाद - फोटो : HARDOI
भरावन। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की अतरौली शाखा में वर्ष 2010 से 2013 के बीच 31 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जनवरी 2018 में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की अतरौली शाखा के प्रबंधक अरविंद कुमार ने अतरौली थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए 26 किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने और 16 फर्जी खातेदारों के खातों से 31 लाख 40 हजार 500 रुपये निकाल लिए गए थे।
विज्ञापन

वर्ष 2010 से 2013 के बीच हुए इस खेल में तत्कालीन शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार गुप्ता निवासी डी 71 सेक्टर पी अलीगंज लखनऊ को मुख्य आरोपी बनाया गया था। बाद में गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया था। उन्हें नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया गया था। विवेचना के दौरान फर्जी अभिलेख लगाने वाले किसानों के नाम भी सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे प्रकरण की जांच क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी कर रहे हैं। विवेचना में नाम आने पर देवेंद्र निवासी खसरौल और भगौती निवासी महुआ डांडा को भी पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गुरुवार को क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने राजेश निवासी एरा थाना अतरौली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed