{"_id":"65243aafa4b8b6720a0d70e9","slug":"one-kilometer-three-underpasses-will-be-built-in-the-long-overbridge-distance-will-be-reduced-hardoi-news-c-213-1-hra1001-4841-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एक किमी. लंबाई वाले ओवरब्रिज में बनेंगे तीन अंडरपास, दूरी होगी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एक किमी. लंबाई वाले ओवरब्रिज में बनेंगे तीन अंडरपास, दूरी होगी कम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। एनएच-731 पर कस्बा में अब एक किमी. लंबाई के ओवरब्रिज में एक के स्थान पर तीन अंडरपास बनवाए जाएंगे, इससे व्यापारियों, आमजन को सुविधा रहेगी। विधायक के प्रस्ताव पर नगर क्षेत्र में करीब एक किमी. में दीवाली बाद मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा।
लखनऊ-पलिया मार्ग के एनएच-731 घोषित होने के बाद चौड़ीकरण चल रहा है। संडीला में बाईपास न बनवाए जाने को लेकर व्यापारियों में रोष है। सोमवार को डाक बंगला में एनएचएआई, प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापारियों व विधायक के साथ हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने दीवाली तक नगर क्षेत्र में काम न कराने की बात कही। इस पर सहमति बन गई। एनएचएआई के परियोजना निदेशक बीपी पाठक ने बताया कि नगर क्षेत्र में करीब एक किमी. लंबाई व 26 मीटर चौड़ा ओवरब्रिज प्रस्तावित है। इसके दोनों ओर सात-सात मीटर की सर्विस लेन बनेगी।
यहां के व्यापारियों की मांग पर अब मुख्य चौराहा से दो-दो सौ मीटर की दूरी पर दो और अंडरपास बनवाए जाएंगे। इसमें लखनऊ की ओर स्थित कैनाल रोड और हरदोई रोड पर डाक बंगले के पास प्रस्तावित किया जाएगा। प्रोजेक्ट में बाईपास का प्रावधान नहीं है। इस पर मंत्रालय से ही निर्णय होगा। एसडीएम तान्या सिंह, प्रदीप जायसवाल, गयाधर तिवारी, संजय जायसवाल, राम जी दोसर, डॉ. जीवन सिंह अर्कवंशी, आलोक गुप्ता, एसपी मौर्या सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।