फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One killed in road accidents , 16 injured

सड़क हादसों में एक की मौत, 16 घायल

Sun, 06 Dec 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Sun, 06 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
One killed in road accidents , 16 injured
अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई वहीं 16 लोग घायल हो गए। घायलों में छह को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कछौना थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह लखनऊ- हरदोई मार्ग पर ग्राम त्योरी के पास ट्रक व टैंकर के बीच टक्कर हो गई। इससे ट्रक पर सवार माया प्रसाद (30) पुत्र मकरंद निवासी जसवंतापुर थाना कछौना, सुशील (32)पुत्र मकोदर सिंह निवासी लालपुर थाना कछौना, रिंकू वर्मा (20) निवासी कटका थाना बघौली, गौरी शंकर (30) पुत्र विनोद निवासी खेतुई केातवाली देहात, अंकुश (20) पुत्र मुन्ना निवासी नरपति खेड़ा कछौना, भगवानदीन (40) पुत्र हेमनाथ निवासी ज्ञानपुर कछौना, अंकित (19) पुत्र राम दास निवासी ज्ञानपुर कछौना, नन्हें (40) पुत्र परमेश्वर निवासी रेलवे गंज कछौना,ट्रक चालक गुलशेर (18) पुत्र पुत्तू निवासी अब्दुलानगर पिहानी व हेल्पर आबिद निवासी इम्थ्तियाजपुर पिहानी घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को स्वास्थ्य केद्र कछौना ले जाया गया। जहां से रिंकू वर्मा, गौरी शंकर, अंकित, व भगवानदीन को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमें नंहे पुत्र परेमश्वर की उपचार के दौरान मौत हो गई। सभी ट्रक पर सवार थे और काम करके घर वापस जा रहे थे। टैंकर चालक मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया हेै। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर , मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में मटियापुर तेरवा कुल्ली मार्ग पर बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार शिव कुमार (30) पुत्र नरायन निवासी सुमेर गंज बासा और उसका साथी प्रभुदयाल (25) पुत्र उमा शंकर घायल हो गए। घायलों को कन्नौज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इधर, पाली थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सादिर अली (37) पुत्र अब्दुल अली सड़क हादसे में घायल हो गए। इधर हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आरेनी निवासी सोने लाल (27) पुत्र जगन्नाथ व अनिल (26) पुत्र मंगली  सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी को जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया। इधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास एक 35 वर्षीय युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed