फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One killed, four injured in uncontrollable tractor crushing

बेकाबू ट्रैक्टर से कुचलकर एक की मौत, चार घायल

Sun, 07 May 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 07 May 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
One killed, four injured in uncontrollable tractor crushing
हादसा - फोटो : प्रत‌िकात्मक

पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के चंदापुरवा गांव में शनिवार क ो बेकाबू ट्रैक्टर ने साइकिल पर बैठे अधेड़ को कुचलकर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई और बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के  बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के चंदापुरवा निवासी रसीद (50) पुत्र पराऊ का मकान गांव के पिहानी करांवा रोड पर बना है। शनिवार शाम करीब छह बजे खेत की तरफ जाने के लिए घर के सामने साइकिल पर खड़ा था। वह साइकिल बढ़ाता इससे पहले ही सामाने से बाइक सवार को आता देख रुक गया। बाइक सवार निकलता इससे पहले ही करांवा की तरफ से आए ट्रेक्टर ने बाइक को टक्कर मारते हुए रसीद को कुचल दिया।
विज्ञापन



हादसे में रसीद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर की टक्कर ऐंठा खेड़ा निवासी विनोद (25) पुत्र श्रीपाल, बहनोई राजेश (40) पुत्र प्रकाश, बहन रिंकी (35) और राजेश क ा बेटा प्रिंस (2) घायल हो गए। बाइक चला रहे राजेश के सिर में गंभीर चोटें आई थी। वह हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर विनोद की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी उनको तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed