फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One killed, four injured in collision between two bikes

Hardoi News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

Wed, 22 Oct 2025 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
One killed, four injured in collision between two bikes
फोटो-21- राजेश। फाइल फोटो
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के हथौड़ा मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। घटना में पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में एक की मौत हो गई। दोनों बाइक पुलिस के कब्जे में हैं।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम उमरौली जैतपुर के मजरा बरगदापुरवा निवासी राजेश कुमार (35) गाजियाबाद में सिलाई का काम करते थे। दिवाली के मौके पर 20 अक्तूबर को वह गांव आए थे। सुरसा थाना क्षेत्र के मंझारी गांव में राजेश के चाचा रामासरे रहते हैं। मंगलवार दोपहर राजेश रामासरे के यहां गए थे। उनके साथ गांव निवासी उनके चाचा मनीष (28) और राकेश (40) भी थे। शाम के समय तीनों वापस गांव आ रहे थे। हेलमेट लगाकर बाइक मनीष चला रहे थे। इस दौरान थाना क्षेत्र के म्योरा गांव निवासी हरिवंश के पुत्र सोमेश (18) रिश्तेदारी में जा रहे थे। उनके साथ ग्राम बड़नपुर निवासी दोस्त अनुज (25) भी थे।
विज्ञापन

हथौड़ा मोड़ पर दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें पांचों लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने मनीष, राजेश और राकेश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मनीष को परिजन कानपुर के प्राइवेट अस्पताल ले गए। राजेश और राकेश को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी प्रियंका, दो पुत्र सुजीत, शोभित और एक पुत्री सोनम है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-21- राजेश। फाइल फोटो

फोटो-21- राजेश। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed