फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   one job card, account number differ

एक ही व्यक्ति के दो जॉबकार्ड बना किया फर्जीवाड़ा

Wed, 25 Nov 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
one job card, account number differ
हरदोई। मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में रोज नए खेल सामनेे आ रहे हैं। एक ही व्यक्ति के दो जॉबकार्ड बनाकर दोनों में अलग-अलग बैंक खाता संख्या दर्ज कर गोलमाल किया गया। तो एक जॉबकार्ड धारक की खाता संख्या ही बदल दी गई।
विज्ञापन

संडीला विकास खंड की ग्राम पंचायत छनोईया में जॉबकार्ड में फर्जीवाड़ा सामने आया है। छनोईया निवासी अवधेश पुत्र रामेश्वर नाम से जॉबकार्ड बना है। उसका बैंक खाता आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की मलेहरा शाखा में है। अवधेश का ही एक दूसरा भी जॉबकार्ड बनाया गया, जिसमें बैंक खाता संख्या बदलकर इलाहाबाद बैंक की थानगांव शाखा का खाता नंबर लगा दिया गया है। इस खाते में अलग-अलग कई बार में 5628 रुपये मनरेगा की मजदूरी के भेज दिए गए।
विज्ञापन

इसी तरह रघुनाथ पुत्र प्रसाद को गांव में पेनी के तालाब की खुदाई के कार्य में शामिल होना बताया गया। जॉबकार्ड में जो खाता संख्या दर्ज है वह बैंक ऑफ इंडिया संडीला की है, लेकिन जब बैंक से संपर्क किया गया तो पता चला कि ये खाता संख्या बृजेश कुमार के नाम से है। इस खाते में भी 8442 रुपये गलत तरीके से भुगतान कर निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई की जा रही
मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने बताया कि पूरे मामले की गोपनीय शिकायत मिली थी। जांच पूरी कर ली गई है। लगभग 14 हजार रुपये का फर्जीवाड़ा मिला है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed