{"_id":"622246bd2b12b021dd74365b","slug":"one-infected-died-two-new-cases-were-found-hardoi-news-knp6838431107","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक संक्रमित की मौत, दो नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक संक्रमित की मौत, दो नए केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का प्रकोप थमने लगा है। शुक्रवार को एक कोरोना संक्रमित की जहां मौत हो गई, वहीं दो नए संक्रमित और मिले हैं। स्वास्थ्य महकमे ने लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की।
जिले में जनवरीभर तीसरी लहर का कहर जारी रहा। फरवरी के बाद से कोरोना से राहत मिलनी शुरू हो गई। जिसके बाद से संक्रमितों का आंकड़ा गिरने लगा है।
वहीं 63वें दिन बाद शुक्रवार को सबसे कम दो नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक कोरोना संक्रमित ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। जिससे कोरोना से मौतों की संख्या अब 368 हो गई है।
उधर, शुक्रवार को 12 संक्रमितों ने होम आइसोलेशन से बाहर आकर कोरोना को मात दी, जिससे अब 63 सक्रिय केस रह गए हैं। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि 97 प्रतिशत केसों की रिकवरी हो रही है। ऐसा ही रहा तो संभवतया जल्द ही जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा।