{"_id":"a599fdf1454e0d88ba444c09e2cb80f2","slug":"one-hundred-per-cent-of-children-immunized-get-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शत-प्रतिशत बच्चों का कराएं टीकाकरण’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शत-प्रतिशत बच्चों का कराएं टीकाकरण’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 29 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पोषण मिशन की प्रगति बढ़ाने को गुरुवार को
विज्ञापन
विकास भवन में एमओआईसी, सीडीपीओ और सुपरवाइजरों की बैठक में सीडीओ ने पोषण
मिशन के अंतर्गत होने वाले कार्यों को प्राथमिकता से कराने तथा कुपोषण की
रोकथाम के टिप्स दिए।
उन्होंने सीडीपीओ व सुपरवाइजरों को नियमित निरीक्षण करने और माह में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। विकास भवन सभागार में स्वास्थ्य विभाग के एमओआईएसी, सीडीपीओ और मुख्य सेविकाओं की संयुक्त बैठक में बच्चों और गर्भवती महिलाओं में कुपोषण की रोकथाम को चल रहे राज्य पोषण मिशन की प्रगति को सीडीओ विजय गुप्ता ने कहा कि कार्य कठिन है, पर मेहनत ज्यादा करनी होगी, तभी लक्ष्य को पाया जा सकता है।
कहा कि जिले में कुपोषित बच्चे और गर्भवती महिलाओं की संख्या कम नहीं है, ऐसे में उनको पोषण दिलाने को राज्य पोषण मिशन से पोषण दिवस का आयोजन नियमित रूप से कराया जाए और सभी जिम्मेदार अफसर, कर्मी मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित होकर महिलाओं व बच्चों की स्वास्थ्य जांच करवाकर दवाएं भी मुहैया कराएं।
कहा कि सभी एक दूसरे के सहयोग से कार्य कर जिले की प्रगति बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण तथा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कराएं। पुष्टाहार वितरण तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही।
सीडीओ ने सभी सीडीपीओ और सुपरवाइजरों को लक्ष्य के अनुरूप निरीक्षण करने तथा निरीक्षण न करने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी। साथ ही हर माह की गई कार्रवाई की रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए। डीपीओ प्रकाश कुमार ने गंभीर रूप से अल्प वजन बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र पर भर्ती कराने तथा किशोरियों को एनीमिया से बचाव करने को जागरूक करने के निर्देश दिए।