फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One gets life imprisonment in 24-year-old student murder case

Hardoi News: छात्र की हत्या के 24 साल पुराने मामले में एक को आजीवन कारावास

Thu, 22 Jan 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
One gets life imprisonment in 24-year-old student murder case
हरदोई। पढ़ाई के नोट्स को लेकर छात्र की हत्या के 24 साल पुराने मामले में अपर जिला जज कोर्ट संख्या तीन योगेंद्र चौहान ने एक शख्स को दोषी करार दिया। अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। जुर्माने की आधी रकम बतौर क्षतिपूर्ति मृतक के परिजन को देने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला भगवान निवासी रामरूप त्रिपाठी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 28 जुलाई 2001 को पत्नी ऊषा तिवारी, पुत्र चंद्र प्रकाश, गांव के ही मुरारी और रामचंद्र के साथ शाहाबाद जाने के लिए सुबह करीब आठ बजे रपटुआ तिराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन




इसी बीच पिहानी की ओर से प्राइवेट बस आई थी। बस में मझिला थाना व गांव निवासी विमलेश सिंह और उनके साथ एक बाल अपचारी बैठा था। आरोप था कि बस के अंदर घुसते ही दोनों ने चंद्रप्रकाश को पीटना शुरू कर दिया। मना करने पर दोनों ने तमंचे से फायर कर दिया। चंद्र प्रकाश के माथे पर एक गोली लगी थी जबकि दूसरी गोली मुरारी को लगी थी। गोली लगने से चंद्रप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना में पता चला था कि चंद्र प्रकाश 12वीं का छात्र था। शाहाबाद के एक विद्यालय में पढ़ता था। घटना के एक दिन पहले विमलेश के साथ नोट्स को लेकर बस में विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर अगले दिन घटना हुई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। विमलेश को जेल भेज दिया गया था। एक बालअपचारी होने के कारण किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया था। उसकी पत्रावली भी अलग कर दी गई थी। विमलेश की सुनवाई यहां न्यायालय में चल रही थी।

अभियोजन पक्ष की ओर से 11 गवाह पेश किए गए। इसके साथ ही 21 अभिलेखीय साक्ष्य भी पेश किए गए। दोनों पक्षों की तर्कों को सुनने व पत्रावली पर मौजूद सबूतो के आधार पर अपर जिला जज ने सजा सुनाई।
------------
आस में दुनिया छोड़ गए मां-बाप... अब मिल पाया इंसाफ

हरदोई। मां और पिता के सामने जरा सी बात पर छात्र की गोली मारकर हत्या की गई थी। 24 साल पहले हुई घटना में इंसाफ पाने को माता पिता कचहरी के चक्कर काटते रहे। उन्हें न्याय मिला, लेकिन इकलौते बेटे के हत्यारे को मिलने वाली सजा का एलान होने से कई साल पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला भगवान निवासी रामरूप त्रिपाठी का पुत्र चंद्र प्रकाश छात्र था। परीक्षा के नोट्स को लेकर 27 जुलाई 2001 को उसका विवाद एक छात्र से ही हुआ था। छात्र ने अपने परिचित मझिला निवासी विमलेश सिंह के साथ 28 जुलाई को हत्या कर दी थी। विमलेश सिंह को इसी मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। 175 पेशियों पर सुनवाई हुई। विमलेश को सजा तो हो गई, लेकिन अब से दस साल पहले रामरूप की और अब से पांच साल पहले ऊषा तिवारी की मौत हो चुकी है। चंद्र प्रकाश की हत्या में इंसाफ पाने की लड़ाई माता पिता के गुजर जाने के बाद उसकी बहनों ने लड़ी। चंद्र प्रकाश चार बहनों के बीच अकेला भाई था। एक बहन चंद्र प्रकाश से बड़ी थी, जबकि बाकी चार छोटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed