फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   one died in accident

ाइकिल सवार चचेरे भाइयों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 29 Nov 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
one died in accident
माधौगंज (हरदोई)। थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर-कटरा मार्ग पर ग्राम तेरवा के पास शुक्रवार शाम पांच बजे ट्रक ने साइकिल सवार चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार किशोर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तेरवा निवासी सचिन (15) पुत्र राजेश अपने चचेरे भाई अतुल (14) पुत्र रामशंकर उर्फ मुंशी के साथ शुक्रवार शाम साइकिल से बाजार कर गांव जा रहा था। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर ग्राम तेरवा के निकट मल्लावां की तरफ से जा रहे ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। घटना में अतुल की मौके पर मौत हो गई, जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक रानी रघुनाथप्रसाद विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed