{"_id":"65a6c35853713807b206234c","slug":"one-dead-two-seriously-injured-in-bike-collision-hardoi-news-c-12-1-knp1008-548591-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत,दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत,दो गंभीर
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर सरेहरी गांव के पास देर शाम दो बाइकों की टक्कर हो गयी।घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकी दो लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम धन्नाखेड़ा गांव निवासी अखिलेश (22) खेती करता था। मगंलवार देर शाम वह कासिमपुर से दवा लेकर बाइक से घर जा रहा था । इसी दौरान संडीला- बांगरमऊ मार्ग पर सरेहरी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गयी। हादसे में अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार उन्नाव जनपद के फत्तेपुर कोतवाली क्षेत्र के जियनखेड़ा मजरा सैंथा गांव के रहने वाले राकेश(35) और अशोक (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को बेहंदर सी एच सी ले जाया गया,जहां पर डाक्टरों ने दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मृतक अखिलेश परिवार मे सबसे बड़ा है। मृतक के परिवार मे दो भाई और पिता विद्यालाल माता सुशीला हैं। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनो को घटना की जानकारी दे दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।