{"_id":"69f8e113595fdd842e0ed447","slug":"one-dead-three-injured-in-two-bike-collision-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-149202-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
फोटो-35-प्रदीप। फाइल फोटो
- अतरौली थाना क्षेत्र में पवायां मार्ग पर जानकी खेड़ा के पास घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में पवायां मार्ग पर जानकी खेड़ा के पास रविवार रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
सुरजापुर मजरा रुदौली नेवादा निवासी प्रदीप कुमार (32) खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि उनकी मां का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। मदारपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मां को खाना देने के लिए प्रतीक गांव निवासी विशाल (16) के साथ गया था। देर रात दोनों वापस घर जा रहे थे।
इसी दौरान जानकीखेड़ा के पास सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार सीतापुर जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के झूला निवासी अरविंद (25) और जितेंद्र (20) के साथ ही प्रदीप और विशाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को सीएचसी भरावन ले जाया गया।
विज्ञापन
यहां से प्रदीप, विशाल और जितेंद्र को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह चार बजे प्रदीप कुमार की ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। विशाल और जितेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के परिवार में पत्नी बेबी और तीन बेटियां हैं। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि दो बाइकों के टकरा जाने से घटना हुई है।