फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One dead in collision between two bikes

Hardoi News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

Tue, 05 Dec 2023 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
One dead in collision between two bikes
बेहंदर। फाइनेंस कराई गई बाइक की किस्त जमा कर वापस घर आ रहे युवक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

कासिमपुर थानाक्षेत्र के छत्ताखेड़ा निवासी अनीस (30) खेती करता था। सोमवार को गांव के ही सद्दाम के साथ गौसगंज में स्थित बाइक एजेंसी में बाइक की किस्त जमा करने के लिए गया था। देर शाम वापस गांव आ रहा था। सरेहरी-बाकुई मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से अनीस की बाइक टकरा गई। घटना में अनीस गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी बेहंदर ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर बताकर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ट्रामा सेंटर में उसे मृत घोषित कर दिया गया। अनीस छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम लखनऊ में हुआ है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed