फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   'One country one election' will bring economic stability and accelerate development: Ashok

‘एक देश एक चुनाव’ से आएगी आर्थिक स्थिरता और तेज होगा विकास : अशोक

Tue, 22 Apr 2025 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
'One country one election' will bring economic stability and accelerate development: Ashok
हरदोई। ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर प्रबुद्ध समागम का आयोजन मंगलवार को शहर के रसखान प्रेक्षागृह में किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व सांसद डाॅ. अशोक वाजपेयी ने कहा कि सभी चुनाव एक साथ होने से भारत की आर्थिक स्थिरता और विकास में वृद्धि होगी। इससे सशक्त भारत और विकसित भारत बनाने के संकल्प को साकार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

प्रबुद्ध समागम में पूर्व सांसद ने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से मतदाताओं के लिए भी सुविधा होती है। मतदाता थकान से बचते हैं और मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से नीतियों में अधिक निश्चिंतता आएगी और नीतिगत निर्णय लेने में मजबूती मिलेगी। सरकारी खजाने पर वित्तीय बोझ कम होगा। चुनाव संबंधी विवाद और अपराध भी घटेंगे।
विज्ञापन


सांसद जय प्रकाश ने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय कोई नया नहीं है। भारत में कांग्रेस शासन काल में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की परिपाटी चलती आ रही थी। बाद में कांग्रेस की सत्ता की चाहत ने संविधान के ऐसे नियमों को दरकिनार कर दिया जो उनकी सत्ता को चुनाैती दे सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की भावी पीढ़ी के सुनहरे भविष्य के लिए ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर चर्चा शुरू की है। समय के साथ सबको बदलना चाहिए। मौजूदा समय भारत की आर्थिक प्रगति की यात्रा है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने किया, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रेश्वरनाथ गुप्ता एडवोकेट ने आभार जताकर कार्यक्रम का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, श्रीकृष्ण शास्त्री, राम किशोर गुप्ता गुड़्डू, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, संजय सिंह, प्रीतेश दीक्षित और सिद्ध प्रताप मौर्या, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, सुभाष पांडेय, डॉ. सुरेश अग्निहोत्री, पारूल दीक्षित, बालकृष्ण जिंदल, सजीव अग्रवाल, भजनलाल गुप्ता, समीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed