फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One brother died of infection and the other died of a heart attack.

Hardoi News: एक भाई की संक्रमण तो दूसरे की हार्ट अटैक से गई थी जान

Tue, 18 Jul 2023 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
One brother died of infection and the other died of a heart attack.
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बरुआघाट गांव में संदिग्ध हालात में जान गंवाने वाले दोनों भाइयों के शवों का पोस्टमार्टम पैनल से कराया गया। एक की मौत संक्रमण तो दूसरे की हार्ट अटैक से मौत होने की बात पोस्टमार्टम में सामने आई है। घटना को लेकर डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी सगे भाई श्यामू (36) और दिनेश (45) रविवार सुबह लगभग 10 बजे इटोरिया ग्राम पंचायत के मजरा बरुआघाट गए थे। दोपहर बाद लगभग तीन बजे संदिग्ध हालात में दोनों की मौत हो गई थी। दोनों के शव कुछ दूर पर अलग-अलग पड़े मिले थे।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता में डीएम एमपी सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम पैनल से कराया गया है। पोस्टमार्टम में दोनों की मौत की वजह स्पष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि दिनेश की मौत संक्रमण से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामू की मौत हार्ट अटैक के कारण होने की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई है। कच्ची शराब पीने के चलते मौत होने की चर्चाओं को लेकर डीएम ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब कुछ स्पष्ट हो गया है। उन्होंने बताया कि दोनों की पारिवारिक स्थिति के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। श्यामू अविवाहित था, जबकि दिनेश की शादी हुई थी। दिनेश की पत्नी शादी के कुछ समय बाद ही उसे छोड़कर चली गई थी। पत्रकार वार्ता के दौरान आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।


इनसेट
... पेट में मिला खाना ज्यादा भरा था पानी
पोस्टमार्टम हाउस से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक दोनों भाइयों के पेट में मौत से लगभग पांच घंटे पहले खाया गया खाना मिला है। इसके अलावा दोनों के पेट में पानी भी मिला है। आम तौर पर सभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट में पानी मिलने की बात सामने आती है, लेकिन दोनों भाइयों के पेट में खाने की अपेक्षा पानी ज्यादा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed