फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Once all Samaja including, court Raghuraj Viraja

एक बार सब सहित समाजा, राजसभा रघुराज विराजा

Sun, 05 Feb 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 05 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Once all Samaja including, court Raghuraj Viraja
नुमाइश मैदान में श्री राम लीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : amarujala

हरदोई। श्रीराम लीला मेला कमेटी के तत्वावधान में नुमाइश मैदान पर रविवार को रामलीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। राजसी व आदि पात्रों के वेश में सजे कलाकारों ने राम को राज्य दिए जाने की लीला का मनोहारी मंचन किया। 

विज्ञापन


नुमाइश मैदान में श्री गोविंद गोपाल लीला संस्थान के स्वामी विष्णु कुमार दत्तात्रेय के निर्देशन में कलाकारों ने भावपूर्ण लीला का मंचन किया। कथा व्यास ने गाया कि ‘एक बार सब सहित समाजा, राजसभा रघुराज विराजा।’
विज्ञापन


मंचन के दौरान कलाकारों ने अयोध्या में महाराज दशरथ के दरबार का दृश्य प्रस्तुत किया। कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि महाराज दशरथ स्वयं को वृद्ध जानकर कहते हैं कि अब राम को अयोध्या का राजा बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे सुनकर दरबारी खुश हुए और पूरी अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ गई लेकिन रावण के अत्याचाराें से परेशान देवताओं में खलबली मच गई। वह मां सरस्वती को कुछ उपाय करने का निवेदन करते हैं। मंचन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नुमाइश मैदान में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed