फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   On the post of BJP Vice President, the MLA wrote: No work of BJP workers has been done by paying bribe, nor will it be done.

भाजपा उपाध्यक्ष की पोस्ट पर विधायक ने लिखा : भाजपा कार्यकर्ताओं का कोई भी काम रिश्वत दिए न हुआ है, न होगा

Wed, 17 Jul 2024 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
On the post of BJP Vice President, the MLA wrote: No work of BJP workers has been done by paying bribe, nor will it be done.
हरदोई। सोशल मीडिया (फेसबुक) पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष की एक पोस्ट से जिले में न सिर्फ नई बहस छिड़ गई, बल्कि गोपामऊ विधायक की टिप्पणी ने इसे तूल भी दे दिया।
विज्ञापन

न सिर्फ भाजपा में बल्कि पुलिस और प्रशासन में भी इस पोस्ट और टिप्पणी को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया। हमेशा की तरह इस बार भी गोपामऊ विधायक ने तल्ख टिप्पणी करते हुए मोदी और योगी को ईमानदार बताया, लेकिन अधिकारियों से लेकर व्यापारियों तक को लुटेरा बता दिया। यह भी लिख दिया कि भाजपा कार्यकर्ताओं का कोई भी काम बिना रिश्वत दिए न हुआ है और न होगा।
विज्ञापन

बीते शनिवार को हरदोई के एसपी केसी गोस्वामी का तबादला शासन ने अभिसूचना इकाई के एसपी के पद पर कर दिया था। बिजनौर के एसपी नीरज कुमार जादौन को हरदोई का एसपी बनाया गया है। रविवार रात नए एसपी ने काम भी संभाल लिया। मंगलवार सुबह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह चौहान ने साोशल मीडिया पर कैसे झेल पाएंगे कप्तान नीरज जादौन को हरदोई के जनप्रतिनिधि शीर्षक से एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने योगी सरकार के पहले कार्यकाल में हरदोई के कप्तान रहे विपिन कुमार मिश्रा और अनुराग वत्स के कार्यकाल को स्वर्णिम बताते हुए बीते 10 माह एसपी रहे केसी गोस्वामी की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही यह भी लिखा कि अनुराग वत्स को हरदोई में तैनाती के दौरान हटाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने जिला संगठन पर दबाव बनाकर अनुराग वत्स को हटाने की मुहिम छेड़ी और इसमें सफल भी हुए। उनकी इस पोस्ट पर भाजपा के कई पदाधिकारियों ने तो टिप्पणी की ही, साथ ही गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने भी गजब टिप्पणी कर दी। इसमें उन्होंने पूछा कि कोई जनप्रतिनिधि अधिकारियों से क्यों पंगा ले। जनता सब देख और समझ रही है। जवाब दिया है आगे भी दे देगी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर लिखा है कि भ्रष्टाचार और आवारा पशुओं पर नियंत्रण के बिना कठिन है डगर पनघट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed